Roshni Khalkho: मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित रौशनी खलखो ने भरा पर्चा

1 Min Read

Roshni Khalkho

रांची। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार रौशनी खलखो ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पूर्व उन्होंने शहर में एक लंबी और भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे इलाके में चुनावी माहौल देखने को मिला। रैली में बीजेपी के कई वरिष्ठ और बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने रौशनी खलखो का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समर्थन दिया। समर्थकों ने नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी प्रत्याशी के प्रति जोश और विश्वास जताया।

दो बार पार्षद रही हैं रौशनी

रौशनी खलखो इससे पहले पार्षद रह चुकी हैं और नगर निगम के कामकाज का अनुभव रखती हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। बता दें कि रांची नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।

Share This Article