भाजपा और जदयू मिलकर लड़ेंगे झारखंड विस चुनाव [BJP and JDU will contest Jharkhand assembly elections together]

2 Min Read

जदयू सरयू होंगे जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी

जमशेदपुर। जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा है कि झारखंड विस चुनाव में जदयू भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा।

विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी होंगे। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने जमशेदपुर में आयोजित जदयू के मिलन समारोह में यह घोषणा की।

सरयू के जदयू के शामिल होने के बाद पहली बार झारखंड में जदयू का सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत कई नेताओं ने शिरकत की।

सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द होगी बात

अशोक चौधरी ने कहा- जदयू एनडीए का घटक दल है। केंद्र व बिहार में भाजपा-जदयू मिलकर सरकार चला रहे हैं।

2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय सरयू राय ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। इस बार भी वे (सरयू) चुनाव जीतेंगे।

झारखंड में भाजपा के साथ सीटों को लेकर जल्द नीतीश कुमार बातचीत करेंगे। झारखंड में इंडी सरकार का पतन आने वाले दिनों में होगा।

झारखंड में जदयू को फिर से निर्णायक भूमिका में लाएंगे : सरयू

सरयू राय ने कहा- बिहार बंटवारे के बाद जब झारखंड बना तो नीतीश कुमार की अहम भूमिका थी।

उसी भूमिका को फिर से झारखंड में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू को लाने का प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड में आने वाले दिनों में एनडीए की सरकार बने, इसके लिए अभी से एनडीए के घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें

नीतीश कुमार का खेला, सरयू राय जदयू में शामिल

Share This Article
Exit mobile version