झारखंड में 3 सीटों पर बीजेपी आगे [Jharkhand Loksabha Election Result 2024]

2 Min Read

रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

रुझानों में रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो आगे चल रहे हैं। इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं।

सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी।

हटिया के रिजल्ट में हो सकती है देरी

लिहाजा सबसे पहले रिजल्ट रांची का आएगा। वहीं, हटिया के रिजल्ट में देरी हो सकती है।

काउंटिंग के लिए रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती होगी।

इसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

जहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी।

13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के दौरान राज्य के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों को वोट दिए हैं।

चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आज इन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें

झामुमो ने चुनाव आयोग की गतिविधियों पर उठाये सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं