BJP: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की रेस, ये 3 नाम जान चौंक जायेंगे [BJP: Race for Jharkhand state president, you will be shocked to know these 3 names]

3 Min Read

BJP:

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नया नाम तय करने में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कई महीनों से लगा है। कई दौर की रायशुमारी, केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद अब नए नेता के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है। दो दिन पहले ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए नाम घोषित कर दिए हैं।

अब झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की बारी है। सात मार्च को भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा में इससे पहले से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा थी।
प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा था कि विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन भी हो जाएगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व राज्य में संगठन का नेतृत्व करने वाले किसी नाम को अबतक नहीं चुन पाया है। दूसरे राज्यों में अध्यक्ष चयन के बाद अब जुलाई में ही प्रदेश भाजपा को नया नेता मिलने की संभावना है।

हो चुकी है कई दौर की बैठकेः

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए भाजपा ने कई दौर की बैठकें की हैं। राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल दो बार रांची आकर वरिष्ठ नेताओं संग नए नाम पर चर्चा कर चुके हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी प्रदेश की टीम के साथ नए नाम पर रांची और दिल्ली में चर्चा की है।

ये हैं रेस मेः

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम शामिल हैं। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा दो प्रमुख नाम हैं। रघुवर दास ने जब ओड़िशा के राज्यपाल का पद छोड़ा, तबसे ही अध्यक्ष के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही है। बीच में अर्जुन मुंडा का नाम भी उछला। अब तीन और नाम सामने आये हैं, जो चौंकानेवाले हैं। नए नाम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और सांसद मनीष जायसवाल शामिल हैं। इन तीनों की चर्चा भी तेज हो गई है। लेकिन, प्रदेश के सामाजिक समीकरण के हिसाब से केंद्रीय नेतृत्व किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी दे सकता है।

इसे भी पढ़ें

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा पर राजनीति गरमाई, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को घेरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं