बीआइटी मेसरा का बिटोत्सव 20 से 23 मार्च तक [BIT Mesra’s Bitotsav from 20 to 23 March]

1 Min Read

रांची। बीआइटी मेसरा के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्सव 2025 के लिए थीम जारी किया गया। इसका आयोजन 20 से 25 मार्च तक होगा। बिटोत्सव 2025 का विषय हस्ताक्षर महापुरुषों का उत्सव है, जो इतिहास में अविस्मरणीय छाप छोड़ने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि है।

इसके अलावा बिटोत्सव का सामाजिक विषय महानायकों की धरती झारखंड है, जो झारखंड के समृद्ध विरासत और इसके महान व्यक्तियों के लिए एक श्रद्धांजलि है।

यह थीम राज्य के क्रांतिकारियों, योद्धाओं और नेताओं के योगदान को रेखांकित करती है जिन्होंने इतिहास को आकार दिया है। बिटोत्सव में लगभग 60 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

दिन की गतिविधियों में छात्रों का प्रदर्शन कला, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और तकनीक कौशल में प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, वहीं रात में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा। 21 मार्च को बैंड नाइट का आयोजन किया जायेगा, 22 मार्च को रॉक नाइट और 23 मार्च को समापन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड के पहले डीजी शिवाजी महान कैरे का निधन, झारखंड पुलिस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share This Article
Exit mobile version