बर्ड फ्लू अलर्टः पूरे राज्य में लिये जा रहे चिकेन के सैंपल

1 Min Read

रांची। रांची के होटवार में मृत पाए गए चिकेन के सैंपल रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पूरे राज्य को अलर्ट किया गया है।

राज्य सरकार ने पशुपालन पदाधिकारी को इसको गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है।

इस निर्देश के बाद राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को अलर्ट कर दिया गया है।

इसके लिए पोल्ट्री फार्म पर नजर रखी जा रही है। पोल्ट्री फार्म से चिकेन के खून के नमूने लिए जा रहे हैं, ताकि बर्ड फ्लू का पता लगाया जा सके।

पशुपालन विभाग ने रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया है। यह टीम 24 घंटे काम करेगी। कहीं से भी चिकेन के मरने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

24 घंटे रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन {पोल्ट्री फार्म पर नजर रखी जा रही {चिकेन के ब्लड का सैंपल लिया जा रहा} सभी सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

बीबीएमकेयू में नहीं बढ़ेगी फीस, 50 हजार सीटों पर होगा नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं