होली में बाइक दस्ता लेगा हुड़दंगियों की खबर

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। होली में हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है। शहर के हर सड़क और गली-मोहल्ले में रांची पुलिस की हुड़दंगियों पर नजर रहेगी।

एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में अपराध पर अंकुश लगाने और होली के दौरान शहर के अंदर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता का गठन किया गया है।

शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारी व जवानों की नियुक्ति की गयी है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को ब्रीफिंग कर भेजा है।

मौके पर सीसीआर डीएसपी राम समद, इंस्पेक्टर बिमल किंडो समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

आगे भी पढ़ें

‘इंडिया’ गठबंधन की दिल्ली में 31 मार्च को महारैली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं