गिरिडीह,एजेंसियां: गिरिडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के मधवा निवासी अरबाज अंसारी के रूप में हुआ है।
दरअसल, यह घटना रविवार की सुबह पचंबा-चित्राडीह मार्ग पर परियाना के समीप घटी है।
तो वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पचंबा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार वहां पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। तो वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि जमुआ के मधवा निवासी अरबाज अंसारी रविवार की सुबह अपने घर से पचंबा जा रहा था।
तभी अचानक से रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग अज्ञात वाहन का पता लगाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
तीन घंटे के तक रहा सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ गणेश रजक और डीएसपी कौशर अली भी वहां मौक पर पहुंच गये। दोनों अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बात की। काफी देर तक उन्हें समझाया गया। फिर बीडीओ ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये नकद दिए।
इसके अलावा उन्होंने आगे के मुआवजे के लिए जमुआ बीडीओ से बात की। मृतक के परिजनों को सरकारी आवास और अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम हटाया गया। ग्रामीणों द्वारा करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा गया। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें









