पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, हार्डकोर उग्रवादी राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार

2 Min Read

पलामू। लामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हार्डकोर माओवादी कमांडर राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार हो गया है।

इस ऑपरेशन में पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के आला अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से चार हथियार भी बरामद किये हैं, जिनमें कुछ देशी और आधुनिक हथियार हैं।

यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास यह हथियार कहां से आया। आशंका है कि वह इस हथियार की मदद से चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

लेकिन, उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास और कौन से हथियार हैं।

बता दें कि पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

राजेंद्र भुइयां झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र भुइयां लोकसभा चुनाव के दौरान किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

इसके लिए वह लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम द्वारा पलामू के हुसैनाबाद, छतरपुर, पांडू और हैदरनगर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जहां आज उन्हें बड़ी सफलता मिली है।

इसे भी पढ़ें

मई में झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, करेंगे चुनावी सभा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं