पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 धराये

1 Min Read

गिरिडीह। झारखंड पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 5 पशु तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

उनके चंगुल से 16 मवेशियों को छुड़ाया गया है। इन पशुओं को धनबाद ले जाया जा रहा था।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस क्रम में बगोदर थाना पुलिस ने औरा से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशी लदे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें

राहुल ने पीएम मोदी पर लगाया लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं