MPLADS:
रांची। झारखंड के 14 सांसदों को सांसद क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत कुल 139.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, लेकिन अब तक इनमें से केवल 19.37 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। यह स्थिति विकास कार्यों की धीमी प्रगति को दर्शाती है। दिलचस्प बात यह है कि 14 सांसदों में से तीन सांसद – मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह और अन्नपूर्णा देवी ने अब तक एक भी पैसा खर्च नहीं किया है। वहीं पांच सांसदों ने एक करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की है।
सांसद क्षेत्र विकास योजना क्या है?
यह योजना सांसदों को उनके क्षेत्र में लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर खर्च करने के लिए सालाना निधि प्रदान करती है। यह राशि जनता के हित में विकास कार्यों के लिए सीधे खर्च की जाती है।
सांसदों के आवंटन और खर्च की स्थिति:
मनीष जायसवाल – 9.80 करोड़ आवंटित, खर्च शून्य
निशिकांत दूबे – 9.80 करोड़ आवंटित, 17.85 लाख खर्च
ढुल्लू महतो – 9.80 करोड़ आवंटित, 52.62 लाख खर्च
चंद्रप्रकाश चौधरी – 9.80 करोड़ आवंटित, 60.12 लाख खर्च
जोबा मांझी – 9.80 करोड़ आवंटित, 1.72 करोड़ खर्च
सुखदेव भगत – 12.25 करोड़ आवंटित, 4.11 करोड़ खर्च
संजय सेठ – 9.80 करोड़ आवंटित, 3.95 करोड़ खर्च
नलिन सोरेन – 9.80 करोड़ आवंटित, 2.89 करोड़ खर्च
कालीचरण सिंह – 9.80 करोड़ आवंटित, खर्च शून्य
विद्युत वरण महतो – 9.80 करोड़ आवंटित, 33.62 लाख खर्च
बीडी राम – 9.80 करोड़ आवंटित, 77.86 लाख खर्च
विजय हांसदा – 9.80 करोड़ आवंटित, खर्च शून्य
कालीचरण मुंडा – 9.80 करोड़ आवंटित, 4.28 करोड़ खर्च
अन्नपूर्णा देवी – 9.80 करोड़ आवंटित, खर्च शून्य
यह स्थिति सांसदों की आर्थिक पारदर्शिता और क्षेत्रीय विकास की दिशा में उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है। जनता की उम्मीद है कि जल्द ही यह पैसा सही दिशा में खर्च होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें
MP Manish Jaiswal : सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में विकास योजनाओं पर कसा शिकंजा








