चंपई सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 2 लाख का कर्ज होगा माफ [Big decision of Champai government, farmers’ loan of Rs 2 lakh will be waived off]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्दश दिया है कि वर्तमान में किसानों का 50 हजार रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है।

इसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाना है। इसके लिए नीतिगत प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से जोड़ें।

समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। जून महीने के अंतिम अथवा जुलाई माह के पहले सप्ताह तक बीज का वितरण हर हाल में कर दिया जाए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में गति लाएं ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। साथ ही इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो।

जनजातीय भाषा की पढ़ाई हो

सीएम ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करायें। स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए।

जनजातीय भाषा- संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में माफियाओं पर कसेगी नकेल, सीएम चंपाई सख्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं