बिग ब्रेकिंग: झारखंड में होगी जातीय जनगणना

1 Min Read

सीएम चंपई ने खेल दिया बड़ा दांव

रांची। लोकसभा चुनाव के ऐन पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने झारखंड में जनजातीय जनगणना की तैयारी का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

अब यह कहा जा रहा है कि झारखंड में जातीय गणना जल्द शुरू होगी। कार्मिक विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने इसे लेकर प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है।

बताते चलें कि हाल में राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है ताकि ट्रिपल टेस्ट कराई जा सके।

इसके कारण नगर निकायों का चुनाव अधर में लटका है। आरक्षण निर्धारित करने की प्रक्रिया के तहत यह आवश्यक है।

कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मिलकर ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें

कर्मचारी को सीधे उच्च अधिकारियों को अभ्यावेदन भेजने के कारण बर्खास्त नहीं किया जा सकता: न्यायालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं