बिग ब्रेकिंग: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

2 Min Read

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाटशिला हो रहे जनसभा के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा के प्रवक्ता पद से इस्तीफा पत्र भेजा दिया है।

कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

कुणाल षाड़ंगी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय संगठन के पदाधिकारी लगातार उन्हें अपमानित कर रहे हैं।

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक ने बाबूलाल मरांडी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके और उनके समर्थकों के साथ ऐसा किया जा रहा है।

कुणाल षाड़ंगी का आरोप है कि पूर्वी सिंहभूम जिले का स्थानीय संगठन उन्हें और जिले में उनके समर्थकों को पार्टी के कार्यक्रमों से लगातार दूर रख रहा है। उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।

कुणाल ने बाबूलाल मरांडी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि इस संबंध में उन्होंने (कुणाल ने) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलकर, फोन पर और व्हाट्सऐप के जरिए सूचित किया था।

संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने भी नहीं लिया संज्ञान

बावजूद इसके उन्हें और पूर्वी सिंहभूम जिले के उनके समर्थकों को पार्टी के कार्यक्रमों से लगातार दूर रखा जा रहा है।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश के संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दोनों को बार-बार दी।

लेकिन, उनकी शिकायत का अब तक किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए वह पार्टी के व्यवहार से आहत होकर प्रदेश के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल न हो : FSSAI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं