बोकारो। लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
बोकारो भाजपा विधायक के आवासीय कार्यालय में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक बिरंची नारायण, धनबाद के बाघमारा विधायक व धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लु महतो, भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान ढुल्लू महतो ने सभी को सदस्यता ग्रहण करायी और भाजपा में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
ढुल्लू महतो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंडी गठबंधन पर हमला बोला। उलगुलान रैली में इंडिया गठबंधन के लोगो में आपस में टकराव परचुटकी भी ली।
कहा कि हम मोदी जी के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। बोकारो विधायक ने कहा कि कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता के पार्टी में शामिल होने से बोकारो विधानसभा और धनबाद लोकसभा को मजबूती मिलेगी।
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि उलगुलान रैली में कुर्सी लात घुसे चले। इंडिया गठबंधन का चरित्र आज जनता के सामने उजागर हो गया है।
इसे भी पढ़ें









