पिस्का नगड़ी में शिव संकट मोचन मंदिर का भूमि पूजन [Bhoomi Pujan of Shiv Sankat Mochan Temple in Piska Nagadi]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

शिव चर्चा और हिर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पिस्का नगडी। नगड़ी चेकपोस्ट स्थित प्रस्तावित शिव संकट मोचन मंदिर का भूमिपूजन और आधारशिला का कार्यक्रम बडे ही भक्ति, श्रद्धा, और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर कई कार्यक्रम और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। संध्या सात बजे से महिलाओं के द्वारा शिवचर्चा और हरि कीर्तन किये गये, इस्कॉन (रांची) के द्वारा संगीतमय भजन तथा सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे से आधारशिला और भूमि पूजन का अनुष्ठान आरंभ हुआ जो देर रात तक चला।

पुजारी पंडित दयाशंकर पाठक के द्वारा भूमि पूजन और अन्य सभी अनुष्ठान कराये गये। मुख्य यजमान रामगति महतो सपत्नीक थे, जबकि सहयोगी यजमान में राजेंद्र महतो सपत्नीक और ईश्वर महतो (पान) सपत्नीक थे।

अतिथि के रूप में जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विजय महतो, इक्कीस पड़हा के अध्यक्ष विजय धान के साथ कुलदीप तिवारी, पंचम प्रेम किस्पोट्टा, मंगल उरांव सहित कई लोगों को चुनरी ओढा कर सम्मानित किया गया।

मौके पर शिव संकट मोचन मंदिर निर्माण समिति के केदार महतो प्रेम सागर महतो, कैलाश महतो, सुरेश महतो (गोबरा), मूलचंद मेहता, राहुल केशरी, संदीप राज, मनोज महतो, सागर महतो, द्वारिका केशरी, डॉ पंकज राज सहित समिति के सभी पदधारी, सदस्य और बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें

दो सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिव संघ का नगड़ी में धरना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं