स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से मिला भारत मुंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल

1 Min Read

रांची : भारत मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष रवींन्द्रनाथ महतो से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें राज्य के तीन महापुरुष विद्वान-जयपाल सिंह मुण्डा, देवेन्द्र नाथ सामन्त, और बोनीफस लकड़ा जो संविधान सभा के सदस्य थे, उनकी प्रतिमा झारखण्ड विधानसभा परिसर में स्थापित करने का आग्रह किया और तीनों विद्वानों का फोटोग्राफ भी सौंपा।

इस अवसर पर भारत मुंडा समाज के सुशील पहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति निशा हेमरोम नाग तथा सोनी हेमरोम उपस्थित रहे। विधानसभाध्यक्ष ने उन्हें इस दिशा में अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं