सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 30 को भारत बंद

1 Min Read

रांची। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने 30 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। इसकी घोषणा मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने की। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक आजादी हासिल करने के लिए वेये बंद बुलाया गया है। इस रेल-रोड चक्का जाम भी किया जायेगा। मुर्मू मोरहाबादी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।  

मुर्मू ने बताया कि इससे पहले 10 दिसंबर को गिरिडीह के मधुबन में मरांग बुरू बचाओ सेंगेल यात्रा और 22 दिसंबर को दुमका में हासा-भाषा विजय दिवस का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड भारत के लगभग 15 करोड़ प्रकृति पूजक आदिवासियों के अस्तित्व, अस्मिता और भागीदारी की जीवनरेखा है। संवैधानिक दृष्टिकोण से आदिवासियों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना गंभीर संवैधानिक अपराध है।

मुर्मू ने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाया कि वे आदिवासियों को उनकी धार्मिक स्वतंत्रता से वंचित करने के दोषी हैं। सेंगेल का मुख्य उद्देश्य किसी पार्टी या उसके वोट बैंक को बचाना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को बचाना है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं