कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था : प्रदीप वर्मा

3 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को अबतक 508 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट सरकार है। बघेल सरकार में हुए महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल ने इसे साबित किया है।

भाजपा शुरू से कहती आई है कि महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल को बघेल सरकार का संरक्षण और समर्थन प्राप्त था। श्री वर्मा ने कहा कि ईडी की जांच से यह खुलासा हो गया है कि कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को बेटिंग पर डाल दिया। बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल खेला।

सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना यह कांग्रेस की हकीकत है। कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर वोट को खरीदने के लिए अवैध राशि का दुरुपयोग कर रही। कांग्रेस का लोकतंत्र को कलंकित करने का पुराना इतिहास रहा है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि ईडी की जांच में भूपेश बघेल के खिलाफ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ईडी जांच में यह बात सामने आई कि बेटिंग ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को अबतक 508 करोड़ रुपए के भुगतान किए हैं।

ईडी ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्च के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए खास तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से भेजे गए एक कैश कुरियर असीम दास को पकड़ा है। ईडी ने असीम दास की कार और आवास से 5.39 करोड़ रुपए की नकद राशि बरामद की। इस संबंध में गिरफ्तार असीम दास ने स्वीकार किया कि जब्त की गई राशि महादेव ऐप के प्रमोटरों के द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता बघेल को देने की व्यवस्था की गई थी।

इस सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर्स विदेश में बैठे हैं।  प्रदीप वर्मा ने कहा कि असीम दास से ईडी की हुई पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच से महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक शुभम सोनी तथा चंद्रभूषण वर्मा की ओर से भेजे गए ईमेल की जांच से भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं