संबलपुर : उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास बुधवार को ब्रह्मकुमारी पावन सरोवर, संबलपुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा मिशन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विज्ञान कहता है कि श्रेष्ठ चिंतन ही श्रेष्ठ कर्म की नींव है, जिस कर्म से श्रेष्ठ समाज और विकसित राष्ट्र गठन होगा।
वहाँ न भ्रष्टाचार होगा, न नशाखोरी न बेरोजगारी। उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन फॉर न्यू इंडिया के लक्ष्य पर कई वर्षों से ब्रह्मकुमारी संस्थान के भाई बहन लगे हुए हैं। राजयोग की शिक्षा से मनुष्य के अन्दर छिपे दिव्य गुणों का विकास करा रहे हैं।
श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एजुकेशन फॉर ऑल तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , केंद्रीय मानव संसाधन, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।






