IDTV IndradhanushIDTV IndradhanushIDTV Indradhanush
  • Jharkhand
    • Bokaro
    • Chatra
    • Chaibasa
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • Giridih
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Jamshedpur
    • Jamtara
    • Latehar
    • Palamu
    • Ranchi
    • Ramgarh
  • Bihar
  • Jharkhand Politics
  • National
  • World
  • Sports
  • More
    • West Bengal
    • Business
    • Crime
    • Education
    • Entertainment
    • Health
    • Horoscope
    • Jharkhand Crime
    • Jharkhand Politics
    • Asia
    • Fitness
  • Advertise
© 2026 IDTV Indradhanush, News that matter to you.
Reading: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं ने सीएम हेमंत से कहा-इस पैसे से बच्चों को पढ़ायेंगे [Beneficiary women of Maiyan Samman Yojana told CM Hemant that they will educate their children with this money]
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
IDTV IndradhanushIDTV Indradhanush
Font ResizerAa
  • Videos
  • Podcasts
  • Jharkhand
  • Bokaro
  • Chaibasa
  • Chatra
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • Garhwa
  • Giridih
  • Hazaribagh
  • Gumla
  • Jamtara
  • Jamshedpur
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Bihar
  • Jharkhand Politics
  • West Bengal
  • Palamu
  • National
  • Jobs
  • Sports
  • World
Follow US
  • Advertise
© 2026 IDTV Indradhanush. All Rights Reserved. Mastodon
IDTV Indradhanush > Jharkhand > Jharkhand Politics > मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं ने सीएम हेमंत से कहा-इस पैसे से बच्चों को पढ़ायेंगे [Beneficiary women of Maiyan Samman Yojana told CM Hemant that they will educate their children with this money]
Gaming > NewsJharkhandJharkhand PoliticsLatest NewsLead MainLead NewsPoliticsRanchi

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं ने सीएम हेमंत से कहा-इस पैसे से बच्चों को पढ़ायेंगे [Beneficiary women of Maiyan Samman Yojana told CM Hemant that they will educate their children with this money]

Last updated: जनवरी 7, 2025 7:38 पूर्वाह्न
By
IDTV Indradhanush
Share
6 Min Read

अब पति या सास-ससुर से पैसे नहीं मांगेंगे

रांची। रांची के नामकुम में खोजाटोली स्थित आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 56,61,791 महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की मंईयां सम्मान राशि ट्रांसफर की। राशि हस्तांतरित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रैंप पर चलते हुए लाभुक महिलाओं के बीच गए। पूछा- इन पैसों का क्या करेंगी।

महिलाओं ने कहा- बच्चों को पढ़ाएंगे। दवाएं खरीदेंगे। भविष्य के लिए जमा करेंगे। अब पति या सास-ससुर पर निर्भर नहीं रहेंगे। उनसे पैसे नहीं मांगेंगे, जरूरत पड़ने पर उन्हें देंगे। छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए इन पैसों का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने भी महिलाओं को सलाह दी कि वे इन पैसों से बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकती हैं। अपने और बच्चों के लिए अब हर त्योहार में मनपसंद के कपड़े खरीद सकती हैं। गैस सिलेंडर खरीद सकती हैं। सरकार के अनाज पर जिंदा रहने की जरूरत नहीं है। घर के लिए पोषक आहार, मांस-मछली खरीदकर खा सकती हैं।

खून की कमी से जूझ रही महिलाएं अपने लिए पोषक आहार खरीद सकती हैं। बहुत से ऐसे गरीब हैं, जो राशन का अनाज बेच देते हैं, क्योंकि उससे ज्यादा उन्हें पैसे की जरूरत होती है। इस मौके पर महिलाओं ने अपनी योजना मुख्यमंत्री को बताई।

सिलाई दुकान खोलूंगी और मां की देखभाल करूंगीः किरण

इसे भी पढ़ें

Pulwama attack: कैसे हुआ था आतंकी वार और भारत ने कैसे दिया था जवाब?

राहे की किरण कच्छप ने कहा कि मेरा गांव सुदूर इलाके में है। वहां के सारे लोग जंगल से लकड़ी काट कर राहे बाजार में बेचते हैं। काम की तलाश में भाई-बहन गांव से शहर आ गए हैं। मैं गांव में ही रहकर मां की देखभाल करती हूं। इन पैसों से सिलाई दुकान खोलूंगी।

बच्चों के स्कूल की फीस भरूंगी, कुछ पैसे भी बचाऊंगीः प्रतिमा

चटकपुर की प्रतिमा ने कहा कि आजकल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत खर्च हो जाता है। पति कुली का काम करते हैं। अब हर महीने जो पैसे आएंगे, उससे अपने दोनों बच्चों के स्कूल की फीस भरूंगी। कुछ पैसे बचत करने की भी कोशिश करूंगी।

इसे भी पढ़ें

Pulwama heroes tribute: पुलवामा के वीरों को पीएम मोदी का नमन, कहा– ‘देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा’

खेती के लिए पूंजी के तौर पर इस्तेमाल करूंगीः सुमी

चक्रधरपुर की सुमी जरैका ने कहा कि हमलोग खेती करते हैं। इसी से परिवार का भरण-पोषण चलता है। योजना से मिले पैसे से खेती में मदद होगी। अब तक हर सीजन में खेती करने के लिए उधार लेना पड़ता था। खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने के लिए अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब जमीनें परती नहीं रहेंगी। सालों भर खेती कर सकेंगे।

रेकरिंग अकाउंट खुलवाऊंगी और बचत करूंगीः प्रेमलता

सुंदरपहाड़ी की प्रेमलता देवी ने कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं, जो गांव के स्कूल में पढ़ते हैं। कुछ समय बाद इंटर की पढ़ाई के लिए शहर भेजने का सपना है। पहले कम आमदनी के कारण यह सपना पूरा होता नहीं दिख रहा था। अब हर महीने जो राशि मिलेगी, उसे रेकरिंग अकाउंट में जमा करूंगी। जिससे बच्चे बड़े होकर बेहतर शिक्षा पा सकें।

घर खर्च चलाने में मदद मिलेगीः यशोदा

उलातू की यशोदा देवी ने कहा कि मेरे गांव में ज्यादातर लोग पेशे से कुम्हार हैं। मेरे पति भी मिट्‌टी से बर्तन व अन्य सामान बनाते हैं। मैं पति के काम में मदद करती हूं। लेकिन, सालों भर यह काम नहीं चलता है। अब मंईयां सम्मान योजना की राशि से घर खर्च चलाने में आसानी होगी।

अब मैं अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठा सकूंगीः अंशु प्रिया

तुपुदाना की अंशु प्रिया ने कहा कि मेरी इंटर की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की समस्या हो रही थी। ऐसे में मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलना बड़ी बात है। अब इन पैसों से अपनी पढ़ाई जारी रख सकूंगी। मां-पापा पर मेरी पढ़ाई का बोझ कम होगा। खुद की जरूरतें भी इन पैसे से पूरी कर सकूंगी।

पैसे बचाकर कॉलेज आने-जाने के लिए स्कूटी लूंगीः अंजली कुमारी

तुपुदाना की अंजली कुमारी ने कहा कि मैं ग्रेजुएशन की छात्रा हूं। घर से ही कॉलेज आना-जाना करती हूं। सिटी बस से हर दिन ट्रैवल करने में बहुत सारी परेशानियां आती हैं। सीट नहीं मिलती है, खड़े होकर लंबी दूरी तय करती हूं। अब योजना की राशि जमा कर एक स्कूटी खरीदूंगी।

योजना की राशि से अपने व्यवसाय को बड़ा करूंगीः सुशीला

बड़ाम की सुशीला देवी ने कहा कि मेरी एक छोटी सी मिठाई की दुकान है। तीन बच्चे हैं, जो स्कूल में पढ़ रहे हैं। पांच सदस्य वाले परिवार में छोटी मिठाई की दुकान से घर चलाने में परेशानी आती है। मंईयां सम्मान योजना की राशि से सबसे पहले अपने व्यवसाय को बड़ा करूंगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेवारी अच्छे से निभाऊंगी।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 5000 रुपये ट्रांसफर

T20 World Cup win: टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का धमाका, ओमान को 96 रन से हराया
Epstein case latest news: आत्महत्या या हत्या? एपस्टीन केस में डॉक्टर के बयान से उठ रहा कई सवाल
Battle of Galwan song release: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार
Ritu Tawde first decision: मेयर बनते ही ऋतु तावड़े का पहला बड़ा फैसला, फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रद्द करने के आदेश
Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे क्या है? सच्चा प्यार या मार्केटिंग प्रेशर?- शुभमिता बिस्वास
TAGGED:Bank Account Transferbuy medicineeducate childrenEntrepreneurship (Sewing ShopHemant SorenJHARKHANDMainya Samman YojanaNewsRanchisave money for futureWomen Empowerment
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article
10 जनवरी को रांची में बीजेपी की सदस्यता लेंगे रघुवर दास [Raghuvar Das will join BJP in Ranchi on January 10]
Next Article
मंईयां सम्मान योजना से रूकेगा महिलाओं का पलायनः राधा कृष्ण [Migration of women will be stopped by Maiya Samman Yojana: Radha Krishna]
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Might also Like

Latest News

Mumbai metro pillar accident: मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, एक की मौत

फ़रवरी 14, 2026
Latest News

Tarique Rahman first press briefing: तारिक रहमान की पहली प्रेस ब्रीफिंग में भारत-बांग्लादेश संबंधों में क्या बोले? जानिए

फ़रवरी 14, 2026
Latest News

T20 cricket match: टी20 में पाक टीम के सामने फीके पड़े पांड्या और सूर्यकुमार

फ़रवरी 14, 2026
Latest News

Botanical Garden Metro Station: बॉटेनिकल गार्डन–सेक्टर 142 मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट ने दी मंजूरी

फ़रवरी 14, 2026
Previous Next
//

पॉजिटिव सोच की इंद्रधनुषी दुनिया में आपका स्वागत है। यहां आप पाएंगे नॉलेज, यूटिलिटी, एडुकेशन, हेल्थ, रिसर्च, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट के साथ न्यूज की पूरी खुराक।

Quick Link

  • Food & Good
  • Technology

Top Categories

  • Videos
  • Audios
IDTV IndradhanushIDTV Indradhanush
Follow US
© 2026 IDTV Indradhanush. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?