रांची में भौरों का हमला, 4 की मौत [Bee attack in Ranchi, 4 dead]

1 Min Read

रांची। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हरदाग गाढ़ाटोली में भौरों ने हमला बोल दिया। भौरों के काटने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों में 25 वर्षीय ज्योति गाड़ी, उसकी 5 वर्षीय बेटी मोनिका बारला, 1 वर्षीय मनीता बारला और 8 वर्षीय रोहन गाड़ी शामिल हैं।

ज्योति खूंटी जिले के कर्रा के कौसांबी गांव की रहने वाली थी। जबकि रोहन हरदाग गाढ़ाटोली का निवासी था।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ज्योति अपने मायके में थी। सुबह वह बच्चों के साथ नहाने के लिए चुआं जा रही थी। तभी अचानक भौरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

ज्योति ने बच्चों को लेकर गांव की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं पाई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने पर भी बचाया नहीं जा सका। सभी का इलाज के दौरान निधन हो गया।

ज्योति और उसकी बेटियों के शवों का अंतिम संस्कार कर्रा के कौसांबी गांव में आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार किया गया, जबकि रोहन का अंतिम संस्कार हरदाग गाढ़ाटोली में किया गया।

इसे भी पढ़ें

तुपुदाना के ब्लू पॉइंट खदान में महिला ने की आत्महत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं