BCCL: ग्रामीणों ने किया आज से बेमियादी चक्का जाम का ऐलान

2 Min Read

धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के सिदपोकी बस्ती के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान कर दिया है।

जमीन और घर के एवज में नियोजन, मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण बीसीसीएल ब्लॉक टू कोलियरी में चक्का जाम कर रहे हैं।

बंदी के पूर्व संध्या में सिदपोकी बस्ती से एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। सोमवार को सुबह से ही ग्रामीण बीसीसीएल ब्लॉक टू के 14 नंबर हाजरी घर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किशोर ठाकुर ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पिछले 30 वर्षों से हमलोगों का जमीन अधिग्रहण कर हमें नियोजन मुआवजा एवं पुनर्वास से वंचित रखा गया है।

हमारी बस्ती के आस पास परियोजना चलने से हमें बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।

प्रबंधन द्वारा 79 नौकरी की सहमति के बावजूद सिर्फ 56 नौकरी दी गई है। हमें नौकरी मुआवजा देने के लिए बार बार सिर्फ आवश्वासन मिल रहा है।

30 वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद नौकरी मुआवजा नहीं मिलने से हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। अब हमारा आंदोलन तभी समाप्त होगा, जब हमारी मांगे पूरी होंगी।

इसे भी पढ़ें

दीपिका ने एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीते

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं