चंपई कैबिनेट में JMM कोटे से बसंत सोरेन, दीपक और बैजनाथ नये चेहरे

1 Min Read

रांची। झारखंड में चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार कुछ ही देर में होने जा रहा है।

चंपाई कैबिनेट में जेएमएम कोटे से बसंत सोरेन, दीपक बिरुवा और बैजनाथ राम नये चेहरे होगे।

वही, पहली बार मंत्री पद की शपथ बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ लेंगे। कांग्रेस और आरजेडी कोटे से कोई बदलाव नहीं है।

कांग्रेस की ओर से पुराने मंत्रियों को ही रिपीट किया जा रहा है। इस फैसले के बाद से कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज है।

इसे देखते हुए कांग्रेसी विधायकों को सर्किट हाउस में बुलाकर समझाने की कोशिश की जा रही है।

विधायकों को पार्टी के साथ खड़े रहने और मीडिया के सामने अनर्गल बयान देने से बचने की सलाह भी दी गई है।

बता दें कि पहले मंत्रिमंडल का विस्तार 8 फरवरी को होना था। फिर इसे 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया।

बताते चले कि इससे पहले सीएम चंपई सोरेन ने 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल किया था। जिसमें सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े थे।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार की याचिका पर तत्काल सुनवाई पर विचार करेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं