बरकट्ठा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, सात महीने की थी गर्भवती [Student of Barkatha Kasturba Gandhi Residential School dies, was seven months pregnant]

3 Min Read

हजारीबाग,एजेंसियां : हजारीबाग से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई जो सात माह की गर्भवती थी।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।

दरअसल, बरकट्ठा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा ने 28 मार्च को बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन देकर कहा था कि वह बरकट्ठा आड़वार स्थित स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा है।

करीब दो वर्ष पूर्व उसका फेसबुक के माध्यम से ग्राम तेलोडीह बरही निवासी रूपेश राम (पिता महेंद्र राम) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

चार माह पूर्व 19 दिसंबर 2023 को रूपेश राम उसे शादी का झांसा देकर स्कूल से बरही ले आया, शादी का प्रलोभन देकर उसने बार-बार छात्रा का यौन शोषण किया।

इन चार माह के दौरान वह छात्रा का स्कूल से अलग-अलग जगहों पर लाकर यौन शोषण करता रहा। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

इस संबंध में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 56/24 के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन बरकट्ठा पुलिस ने आरोपी रूपेश राम के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उसे गिरफ्तार किया जा सका।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

मृतक छात्रा के पिता ने कहा कि जब तक बरकट्ठा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक शव को बरकट्ठा थाना परिसर में रखा जाएगा।

तो वहीं, बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने कहा कि आरोपी रूपेश राम की गिरफ्तारी के लिए बरही थाना क्षेत्र के तेलोडीह में कई बार छापेमारी की गई लेकिन आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के शाहनवाज समेत 7 ISIS आतंकी के खिलाफ NIA ने फाइल की चार्जशीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं