यहां 24 और 25 को मांस और शराब बिक्री पर प्रतिबंध

2 Min Read

जमशेदपुर। झारखंड के बड़ाजामदा में 24 एवं 25 मार्च को शराब एवं मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

बड़ाजामदा ओपी में ओपी प्रभारी विकास कुमार की अध्यक्षता में होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिये शांति समिति की बैठक हुई।

बैठक में किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, किरीबुरू इंस्पेक्टर बमबम कुमार भी पहुंचे हुए थे।

बड़ाजामदा ओपी में हाल ही में योगदान देने वाले ओपी प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसे सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे।

होली के बहाने खलल डालने और हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर रहेगी। बताया कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

मांस एवं मदिरा 24 मार्च से लेकर 25 मार्च तक दो दिनों तक बंद रहेगा। फिर भी चोरी छिपे परोसा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ओपी प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि होली त्योहार के अवसर पर लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिये वाट्सएप ग्रुप में किसी भी व्यक्तिगत या समाज को टीका टिप्पणी करने से बचेंगे।

स्थानीय लोगों के निवेदन पर मुख्य सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के लिये दो दिनों तक ‘नो इंट्री’ रखा जायेगा।

मौके पर स्थानीय लोगों में मनोज सुल्तानिया, गोवर्धन चौरासिया, जितेन बोबोंगा, रीमु बहादुर, यूसुफ खान, शंभु हाजरा, संजय सिंह, विजय बोदरा, प्रफुल्ल महाकुड़, राकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

सीट शेयरिंग तय नहीं, लालू बांट रहे सिंबल, कांग्रेस अध्यक्ष पहुंच गये मिलने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं