झारखंड में गुटखा और पान मसाले पर बैन, एक साल तक होगी सख्त कार्रवाई [Ban on Gutkha and Pan Masala in Jharkhand, strict action will be taken for one year]

2 Min Read

रांची। झारखंड में आज से गुटखा और पान मसाले की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कैंसर दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुटखा राज्य में कैंसर फैलने का मुख्य कारण बन गया है, और इसे लेकर राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

गुटखा बनाने, बेचने और वितरण पर पूरी तरह रोक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने गुटखा और पान मसाला पर एक साल तक के लिए बैन की अधिसूचना जारी की है। यह आदेश झारखंड में गुटखा और पान मसाला बनाने, स्टोर करने, बेचने और वितरित करने पर पूरी तरह से रोक लगाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर, फूड सेफ्टी एक्ट, 2006 और संबंधित नियमों के तहत यह बैन लागू किया गया है।

कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी की चिंता

झारखंड में ओरल कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और इसका मुख्य कारण गुटखा और तंबाकू है। राज्य में हर एक लाख लोगों में से करीब 70 लोग कैंसर से पीड़ित हैं, जिनमें से अधिकांश ओरल कैंसर के शिकार होते हैं। राज्य सरकार का यह कदम गुटखा के हानिकारक प्रभावों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

तंबाकू से मुंह के अलावा इन अंगों में भी कैंसर होने का खतरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं