बरसात में बच्चों को हरी सब्जियां देने पर रोक, आदेश जारी [Ban on giving green vegetables to children in rainy season, order issued]

2 Min Read

रांची। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables) मध्याहन भोजन (Mid Day Meal) के तहत छात्रों को देने पर रोक लगा दिया है।

विभाग ने मध्यान भोजन को लेकर सभी सरकारी स्कूलों को एक मानक और गाइडलाइन जारी किया है।

इसके तहत इन दिनों एमडीएम में करेला, परवल, भिंडी और तोरई की सब्जी ही देने का निर्देश दिया गया है। विभाग के इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से बच्चे हो सकते हैं बीमार

जारी गाइडलाइन के अनुसार बताया गया है कि बरसात के दिनों में रूट वेजिटेबल और हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के कीटाणु पाए जाते हैं। जिससे बच्चे बीमार हो सकते हैं। इसलिए इन दिनों विशेष रुप से सावधानी बरतने की जरूरत है।

साफ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश

इसके अलावा एमडीएम कीचन की प्रतिदिन सफाई करने, बर्तनों को साफ रखने और स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को भी हिदायत देते रहने का आदेश दिया गया है।

लहसून का भरपूर उपयोग करे

यह भी बताया गया है कि बच्चों के भोजन में लहसून का भी भरपूर प्रयोग करें। यह कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इतना ही नहीं बच्चों को मौसमी फल भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

बीमारियों का बढ़ा खतरा

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ही मध्याहन भोजन का निर्माण किया जाना है। ऐसे में जरूरी है कि मध्याहन भोजन बनाने वाली महिलाओं को भी बरसात के दिनों में सेवन की जाने वाली सब्जियों की जानकारी हो।

इसके तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाना है। यह बताया गया है कि बरसात के दिनों में बहुत से बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है।

ऐसे में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि पोषण युक्त भोजन उन्हें उपलब्ध कराया जाए।

इसे भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग की सलाह-उल्टी, तेज बुखार या सिर दर्द हो तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं