झारखंड में बुलेट का जवाब बैलेट से

2 Min Read

नक्सल क्षेत्रों में खूब हुई वोटिंग

रांची। झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। राज्य के नक्सल क्षेत्रों में जनता ने बुलेट का जवाब बैलेट से दिया है।

नक्सल क्षेत्रों में मतदाता घरो से निकले और खूब वोटिंग की। चाहे बूढ़ा पहाड़ हो या सारंडा के जंगल, हर जगह वोटिंग हुई और खूब हुई।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में 63.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ये शुरुआती आंकड़ा है।

अंतिम मिलान के बाद यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा वोटिंग सिंहभूम में हुई है, जहां सारंडा के घने जंगल हैं।

यहां 66.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा लोहरदगा के मतदाताओं ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया।

यह भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां पेशरार जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, वहां भी खूब वोटिंग हुई है।

बात करें, खूंटी की तो इस नक्सल प्रभावित सीट पर 65.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। पलामू में 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

जबकि खूंटी में 65.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये सभी नक्सल प्रभवित क्षेत्र हैं। कभी यहां उग्रवादियों की गोलियों का तड़तड़ाहट सुनाई देती थी।

आज यहां वोटरों का जवाब देखने को मिल रहा है। अपने संवैधानिक अधिकार के लिए लोग घरों से निकले।

जबकि कई इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टर साट कर वोटिंग का बहिष्कार करने की चेतावनी जारी की थी।

परंतु ग्रामीण मतदाताओं ने आज अपना फैसला सुना दिया। इन चार सीटों पर 45 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद हो गये हैं, जिसका फैसला अब 4 जून को आयेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न, 63.14 प्रतिशत वोटिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं