Online Shopping करने वालों के लिए बुरी खबर! फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कैंसिल करने पर देना होगा चार्ज [ Bad news for online shoppers! Charges will have to be paid for canceling orders from Flipkart ]

2 Min Read

रांची। ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर चार्ज वसूल करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग आजकल आम सी हो गई है।

कोई भी सामान खरीदना है तो उसके लिए हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग का ही सहारा लेता है। इसका कारण ये भी है कि अगर कोई सामान पसंद नहीं आता है तो उसे आसानी से वापस भी किया जा सकता है।

लेकिन अब ऑर्डर को वापस करना या कैंसिल करना आसान नहीं होगा। आपको ऑर्डर कैंसिल करना महंगा पड़ने वाला है।

कंपनी करने जा रही पालिसी में बदलावः

एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी जल्द ही कुछ ऑर्डर्स के लिए कैंसिलेशन चार्ज लगाने वाली है।

फ्लिपकार्ट इसके लिए अपनी पॉलिसी में बदलाव करने वाला है।
हालांकि, ये कैंसिलेशन चार्ज किसी ऑर्डर को एक स्पेसिफिक टाइम पीरियम में ऑर्डर कैंसिल करने पर लगेगा।

फिलहाल ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के बाद अपना ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है।

हालांकि, कुछ दिन बाद उन्हें कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। ये चार्ज प्रोडक्ट के ऑर्डर वैल्यू पर निर्भर करेगा।

इसे भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Google Pixel 8 समेत ये दमदार फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, चेक करें डील्स 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं