ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत [Baby elephant dies after being hit by train]

2 Min Read

रेल परिचालन बाधित

लातेहार, एजेंसियां। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद रेल परिचालन बाधित हो गया।

वन विभाग और रेलवे विभाग की टीम ने शनिवार को हाथी के मृत बच्चे को मालगाड़ी के नीचे से बाहर निकाला।

हाथी का बच्चा ट्रेन के नीचे फंस गयाः

जानकारी के अनुसार बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर हाथियों का झुंड रेल पटरी पार कर रहा था। तभी मालगाड़ी आई और हाथी का बच्चा उसकी चपेट में आ गया।

इसके बाद हाथी का बच्चा ट्रेन के नीचे फंस गया। इस वजह से गाड़ी को घटनास्थल पर ही रोकना पड़ गया।

हाथियों का क्षेत्र है येः इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड अक्सर विचरण करता है

वहीं रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि वन विभाग की टीम ने हाथी के मृत बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अप लाइन के माध्यम से रेलवे परिचालन को कराया।

बताया जाता है कि इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड अक्सर विचरण करता रहता है। वे रात में निकलकर किसानों के लगाए गए फसलों को खाते हैं।

इसे भी पढ़ें

बोकारो के गोमिया में जंगली हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं