बाबूलाल का भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश: 400 पार की तैयारियों में जुट जायें

2 Min Read

आह्वान: हर कार्यकर्ता एक गांव और एक बूथ को गोद ले

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि योजनाओं पर अमल कर के ही 400 का आंकड़ा पार किया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नव गठित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बाबूलाल ने ये निर्देश दिये।

बैठक में अलग-अलग विभागों की रचना के अनुसार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समिति के संयोजक एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी, विभाग के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है।

जिसके कारण सफलता साकार होती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग महत्वपूर्ण है। जिन्हे जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ता को बूथ तक के कार्यकर्ता को सहयोगी बनना है। हर कार्यकर्ता एक बूथ, एक गांव को गोद ले। वहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में मिले इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के लिए अपने अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं।

कहा कि रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज बीजेपी के साथ है।

हम सब को उनके दरवाजे पर बार बार दस्तक देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यों पर चर्चा की।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया।

इसे भी पढ़ें

4 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं