हेमंत पर बाबूलाल का बड़ा आरोप-अपने ही मंत्री की जासूसी करा रही सरकार [Babulal’s big allegation on Hemant – Government is spying on its own minister]

3 Min Read

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के लिए पिता समान चंपाई सोरेन, लोबिन हेंब्रम, मां समान भाभी सीता सोरेन की क्या वे किसी की भी बलि ले सकते हैं।

ऐसा लग रहा कि वे औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन की गतिविधियों, उनके झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से लगाया है।

खबर तो यहां तक आ रही कि उन्हें हनी ट्रैप में भी फंसाने की योजना बनाई गई थी। दिल्ली पुलिस के समक्ष झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो पुलिस कर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें चंपई सोरेन के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।

ऐसी संभावना भी है कि राज्य सरकार चंपाई सोरेन सहित कई अन्य नेताओं की फोन टेपिंग भी करवा रही हो।

यही नहीं, राज्य के जजों पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसी स्थिति में यह राज्य के लिए अत्यंत गंभीर और चिंतनीय है। आज राज्य में अपराधी मस्त हैं। जेल से रंगदारी मांगी जा रही।

अपराधी बेलगाम हो गये है

दिन-दहाड़े हत्याएं,बलात्कार और डकैती जैसी घटानाएं हो रही लेकिन सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा रही बल्कि अपनी पूरी ताकत राजनीतिक साजिश रचने, वसूली कराने, अपराधियों ,दलालों को संरक्षण देने में लगा रही है।

मरांडी ने मांग की कि राज्य सरकार की ओर से करायी जा रही अवैध तरीके से खुफियागिरी और जासूसी की जांच राज्य के सिटिंग जज से कराई जाए।

वहीं, एडीजी स्पेशल ब्रांच को अविलंब निलंबित किया जाए। मौके पर पार्टी प्रवक्ता रमाकांत महतो और सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

FIR करने के लिये एक्सीडेंटल राजकुमार हेमंत जी का आभार : बाबूलाल मरांडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं