मां का आशीर्वाद लेकर वोट देने निकले बाबूलाल [Babulal went out to vote after taking his mother’s blessings]

1 Min Read

गिरिडीह। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान से पूर्व अपनी मां के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने कोदाईबांक स्थित बूथ पर मतदान किया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरः

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स तस्वीर साझा करते हुए कहा ”लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में रोटी, बेटी, माटी के अस्मिता की रक्षा के संकल्प साथ आज कोदाईबांक स्थित बूथ पर मतदान किया।”

इसे भी पढ़ें

झारखंड की चीफ सेक्रेटरी अलका तिवारी ने किया मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं