बाबूलाल बोले-23 अगस्त को अपना हक मांगने मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे लाखों युवा [Babulal said – Lakhs of youth will reach the Chief Minister’s residence to demand their rights on August 23]

2 Min Read

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 23 अगस्त को लाखों युवा अपना हक मांगने मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।

इस दिन रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला की बैठक आज हुई। इसमें बाबूलाल ने कहा कि राज्य की युवा शक्ति हेमंत सरकार से अब आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

इस सरकार ने युवाओं को छला

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को छला है। । इसने युवाओं, किसानों, पारा शिक्षकों, संविदा कर्मियों सभी को भी ठगा है। 5 साल पहले चिल्ला चिल्ला कर वादे किए।

घोषणा पत्र में वादा किया। सदन में किए, सड़क पर किए। लेकिन घोषणाएं केवल घोषणाएं ही बनकर रह गई। हेमंत सरकार से राज्य का युवा हिसाब मांग रहा है। अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने पर जवाब मांग रहा है।

23 अगस्त को राज्य के लाखों युवा मुख्यमंत्री के आवास पहुंचेंगे। और पूछेंगे 5लाख नौकरी का क्या हुआ। बेरोजगारी भत्ता कहां गया।

पारा शिक्षकों के नियमतीकरण, वेतनमान का क्या हुआ। संविदा कर्मियों के स्थायीकरण का क्या हुआ। सहायक पुलिस कर्मियों के नियमतीकरण का क्या हुआ।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल ने लगाया मंईयां सम्मान योजना में वसूली का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं