एचईसी के कर्मचारियों की हर संभव मदद की जायेगी : बाबूलाल मरांडी

1 Min Read

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरूवार को एचइसी के अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की।

एचइसी के कर्मियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बाबूलाल को बताया तथा एक पत्रक भी सौंपा। उनकी बातें सुनने के बाद बाबूलाल ने कहा कि आपकी हर संभव मदद की जाएगी।

सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र के साथ भाजपा काम कर रही है और आपकी समस्याएं जल्द दूर की जायेगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं