28 अक्टूबर को बाबूलाल मरांडी करेंगे नामांकन [Babulal Marandi will file nomination on October 28]

1 Min Read

धनवार सीट से करेंगे पर्चा दाखिल

गिरिडीह। गिरिडीह के धनवार विधानसभा सीट से 28 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर गावां में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में नामांकन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की जुटान पर जोर दिया गया।

रिकॉर्ड मतों से दिलाई जाएगी जीतः

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नामांकन यात्रा पूरी तरह से ऐतिहासिक होगी। गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

इस विशाल नामांकन यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कहा कि धनवार विधानसभा पर पूरे झारखंड की निगाहें टिकी हुई है। इसलिए सभी कार्यकर्ता मिलकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़े

पोटका विधानसभा के लिए संजीव सरदार ने किया नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं