रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के लिए निकल चुके हैं। यात्रा के पहले चरण में बरहरवा से भोगनाडीह जाने के क्रम में संथाल बहनों ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाज से बाबूलाल मरांडी का पैर धोकर स्वागत किया।
इस स्वागत से खुश बाबूलाल ने कहा कि उनके इस आत्मीय सेवा व्यवहार से अभिभूत हूं। इससे पहले बाबूलाल ने भोगनाडीह में वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को नमन कर अपनी संकल्प यात्रा की शुरूआत की।
संकल्प यात्रा की शुरुआत से पहले वे बरहरवा में आम लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।







