बाबूलाल मरांडी ने किया मां कामाख्या देवी का दर्शन

1 Min Read

रांची : भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरूवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी का दर्शन किया।

इस मौके पर उन्होंने झारखंड और झारखंड की जनता के कल्याण की कामना की। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली असम यात्रा है।

गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी को मंगलवार को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने सांसद दीपक प्रकाश की जगह ली है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं