किसान आंदोलन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कह दी बड़ी बात..

3 Min Read

अन्नपूर्णा बोली-किसान हित में किये जा रहे काम

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कह दी है।

उन्होंने कहा है कि आंदोलन कर रहे किसानों को किसानों से कोई लेना देना नहीं है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस आंदोलन के जरिए अस्थिरता पैदा करने की कोशिश हो रही है।

बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर नई दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन फिर जारी है। ये किसान जहां दिल्ली आकर अपनी मांगें मनवाने को लेकर राजधानी की सीमा पर डटे हैं।

बाबूलाल ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रव करने वाले लोग इस देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे।

इस आंदोलन से ना सिर्फ झारखंड, बल्कि देश के किसी भी हिस्से के किसानों का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल लोग पंजाब के तथाकथित किसान हैं, जो हठधर्मिता पर अड़े हैं। ऐसे लोगों ने पहले भी आंदोलन के नाम पर यही किया और अब आज एक बार फिर यही कर रहे।

ये ना किसानों के सगे हैं और ना ही मजदूरों के। आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाकर मोदी सरकार को नहीं, बल्कि देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार: अन्नपूर्णा

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खुले दिल से बातचीत के लिए तैयार है।

आपस में चर्चा कर ही किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सकारात्मक ढंग से अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने अपने एक्स टाइमलाइन पर लिखा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। हमारे देश की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश के किसानों का हित चाहती है।

उनके पक्ष में नीतियां निर्धारित की गईं। अन्नपूर्णा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि लेकर आई। मकई-बाजरा पर एमएसपी निर्धारित की गई।

सरकार किसानों को प्राथमिकता दे रही है। फसलों को बचाने के लिए नैनो फर्टिलाइजर, नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ई-मार्केटिंग की व्यवस्था की गई, ताकि किसान अपनी फसल पूरे देश में कहीं भी बेच सकें।

उन्होंने कहा कि जिन मांगों को पूरा करने का आश्वासन सरकार की ओर से मिला है, उन सभी पर काम जारी है, लेकिन तुरंत किसी भी समस्या का समाधान नहीं नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें

अजित पवार गुट के विधायकों को स्पीकर की क्लीन चिट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं