कई बड़े नेताओं को BJP में कराएंगे शामिल
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बीजेपी के मिशन 2024 को सफल बनाने में जी जान से जुटे हैं। इसे लेकर वह रविवार की सुबह वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार की सुबह साहेबगंज पहुंचे। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष रामानंद साह, गौतम यादव, धर्मेंद्र कुमार, कुमारी गरिमा आदि थे। कार्यकर्ताओं मौके पर जमकर नारेबाजी की। साहिबगंज रेलवे स्टेशन से वे सीधे परिसदन पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की।
हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे
बाबूलाल मरांडी परिसदन में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद साहिबगंज कालेज में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
दही-चूड़ा भोज में बनेगी रणनीति
सोमवार की सुबह बाबूलाल मरांडी गंगा स्नान करें। फिर जिलाध्यक्ष रामदरश यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होंगे। यहां चुनावी रणनीति पर चर्चा भी होगी। इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे।
यहां कुछ शिक्षाविदों एवं कुछ राजनीति दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे। साहिबगंज कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मरियम एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के समन्वयक राजकुमार यादव अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें








