रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से भारत के चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का तिरंगा चांद पर भी फहराएगा। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की धरती भी गौरवान्वित हुई है। चंद्रयान प्रक्षेपण टीम में शामिल खूंटी जिलांतर्गत तोरपा निवासी युवक सोहन यादव ने राज्य का मान बढ़ाया है। साथ ही इसके लॉन्चिंग यंत्र का निर्माण भी एचईसी में हुआ।
श्री मरांडी ने सोहन यादव को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि झारखंड के युवाओं में योग्यता और लगन की कमी नहीं। उन्हे सिर्फ अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।






