रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के आवास पर उनसे मुलाकात की।
रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाया गया है और वे 31 अक्टूबर को राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात हुई।
रघुवर दास ने इस मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।







