रांची : भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को धनवार के पूर्व विधायक हरि नारायण प्रभाकर से मुलाकात की।
श्री मरांडी ने भालुवाई स्थित घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और झारखंड की राजनीति के विभिन्न मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही बाबूलाल ने उनके पौत्र और पौत्रबधु को शादी के बाद अपना आशीर्वाद दिया।







