बाबूलाल मरांडी बने Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष

1 Min Read

रांची। BJP ने कई राज्यों का प्रदेश अध्यक्ष बदला है। बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बाबूलाल के झारखंड प्रदेश BJP अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं बाबूलाल खेमे में भी खुशी की लहर है।

ये बदलाव 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले CM रह चुके हैं। फिलहाल वह विपक्ष के नेता भी हैं। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका था। इसके बाद से ही नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा में सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं