राहुल पर बाबूलाल का पलटवार, बोले-कांग्रेस आदिवासियों की शोषक, माफी मांगे राहुल

2 Min Read

रांची। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों की शोषक है।

इसके लिए राहुल गांधी को झारखंड में माफी मांगनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस की तीन पीढ़यों ने आदिवासियों पर अत्याचार किया है।

कांग्रेस आदिवासियों की हितैषी है, तो द्रोपदी मुर्मू का विरोध क्यों किया

बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमशा ही आदिवसियों की उपेक्षा की और शोषण किया। इसके कारण आदिवासी समाज पिछड़ा रह गया। राहुल गांधी झारखंड आयें हैं, तो उन्हें आदिवासी समाज से माफी भी मांगनी चाहिए।

बता दें कि राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर दो दिनों से झारखंड में हैं। बीते सोमवार को राहुल ने रांची में सभा की थी। इसमें कहा था कि 2014 के बाद से किसी भी सरकारी, गैर सरकारी या कॉर्पोरेट सेक्टर में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व नहीं है।

आदिवासी समाज का अपमान किया जा रहा है। इसका जवाब देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में तमाम कल-कारखाने, खान-खदान, कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुए।

आदिवासियों-मूलवासियों को विस्थापित किया गया। कांग्रेस ने आदिवासियों से उनका जल, जंगल और जमीन छीन लिया, लेकिन पुनर्वास की व्यवस्था करना भूल गई।

पिछले 3 दिनों से झारखंड में आदिवासी समाज के प्रति झूठी सहानुभूति व्यक्त करने वाले को क्षमायाचना करनी चाहिए।

बाबूलाल ने कहा कि यदि कांग्रेस आदिवासियों की इतनी बड़ी हितैषी है, तो द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का विरोध क्यों किया?

साथ ही कहा कि झारखंड आकर राहुल गांधी सिर्फ आदिवासी कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ नहीं।

इसे भी पढ़ें

राजभवन का उद्यान खुला, उमड़ी भीड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं