महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़के बाबूलाल, बोले- ये झारखंड का अपमान [Babulal got angry on Mahua Moitra’s statement, said – this is an insult to Jharkhand]

1 Min Read

बीजेपी अध्यक्ष बोले-ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए

रांची। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान पर झारखंड की राजनीति में बवाल मचा है।

मोइत्रा ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में झारखंड और झारखंडियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है।

इंटरव्यू में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने झारखंड का भी नाम लिया।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वो हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं।

साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में उनके चरित्र को अधिक दर्शाता है।

निशिकांत दुबे ने आपके लालच को उजागर किया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश की संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

सीबीआई ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं