बाबूलाल का राज्य सरकार पर हमला, कहा-झारखंड को मिनी बांग्लादेश बनाने की तैयारी [Babulal attacked the state government, said- preparation to make Jharkhand mini Bangladesh]

2 Min Read

रांची। बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के सीमा इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ, उससे कारण बदल रही डेमोग्राफी और आदिवासियों की घटती संख्या को मुद्दा बनाने की ठान ली है। भाजपा इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार पर हमलावर है।

सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि राज्य सरकार झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना रही है।

दरअसल, झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और इसको लेकर लगातार राजनीति भी गरम होती जा रही है। कुछ दिनों पूर्व झारखंड हाईकोर्ट ने इसको लेकर हेमंत सरकार को निर्देश भी दिया था।

कोर्ट ने सरकार से कहा था कि वह कार्य योजना तैयार कर संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ब्रेक लगाए।

बता दें कि झारखंड के संथाल परगना के पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, राजमहल, गोड्डा और दुमका में बड़ी संख्या में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों का अलग-अलग माध्यम से आने की सूचनाएं मिलती रहती है।

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को X पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा –झारखंड को ‘मिनी बांग्लादेश’ बनाने की साजिश चरम पर है।

LKG और UKG कक्षा के बच्चों को बांग्लादेश और पाकिस्तान का राष्ट्रगान रटवा कर नन्हीं उम्र में ही ब्रेनवाश किया जा रहा है। यह संयोग नहीं, बल्कि झारखंड की आदिवासी मूलवासी पहचान को मिटाने का खतरनाक प्रयोग है।

देश विरोधी गतिविधि में संलिप्त इस स्कूल का संचालन और फंडिंग करने वाले गिरोह की सघनता से जांच करने की आवश्यकता है।

अपने संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के फ़र्जी कागजात तैयार कर उन्हें झारखंड में बसाने वाली झामुमो कांग्रेस सरकार से ऐसे संवेदनशील विषयों में कारवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-आदिवासी हितों की हो रही उपेक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं