रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार जेपीएससी पीटी को रद्द किये जाने की मांग की है।
उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में परीक्षा से दो घंटे पहले फेसबुक पर अपलोड किये गये जेपीएससी पीटी के क्वेश्चन पेपर को दिखाया गया है।
इस पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, इतने कम समय में JPSC की पारदर्शी परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है।
फिर भी JPSC ने अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा आयोजित कराई, जिसमें कई अनियमितता देखने को मिलीं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि JPSC के प्रश्न पत्र परीक्षा के 2 घंटे पूर्व ही फेसबुक पर अपलोड कर दिए गए हैं।
एक और सूचना है कि, प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में समान्य अध्ययन के 22 प्रश्न रिपीट हो गए हैं।
साथ ही 4 प्रश्न भी गायब हैं… परीक्षा से 2 घंटे पहले पेपर लीक होने और 22 प्रश्नों के रिपीट होने से परिणाम में बड़ा अंतर आ सकता है। इससे JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी प्रमाणित हो रही है।
अतः राज्य के मुख्य सचिव तत्काल मामले का संज्ञान लेकर छात्रों के हित में प्रारंभिक परीक्षा रद्द करें।
इसे भी पढ़ें
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को बताया असंवैधानिक








