बाबूलाल ने लगाया मंईयां सम्मान योजना में वसूली का आरोप [Babulal accused of extortion in Mainiyan Samman Yojana]

2 Min Read

कहा-सीता सोरेन ने की है शिकायत

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि मंईयां सम्मान योजना में फार्म के नाम पर वसूली की जा रही है।

इधर, सीता सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है।

सोरेन ने कहा, स्थिति यह है कि लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। सर्वर डाउन है। सीता सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के सम्मान की बात करने वाले हेमंत सोरेन की सरकार को इस राज्य की जनता देख रही है।

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

वहीं, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर कहा, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली का शुभारंभ कर दिया गया है।

हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम डालने के नाम पर और अंत में खाते में पैसे भेजने के नाम पर वसूली के सारे चरण पूरे किया जाएंगे।

मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में बिना पैसों के कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने तंज करत हुए कहा कि इसके तो हजारों उदाहरण पहले ही हिम्मतवाली सरकार ने पेश कर दिए हैं।

लेकिन फिर से एक बार, एक नया वसूली का उदाहरण एक नई योजना के साथ पेश किया जा रहा है। कहा, इन सारी घटनाओं से यह तो स्पष्ट हो ही जाता है कि हेमंत सरकार में योजनाओं को लाने का उद्देश्य जनकल्याण नहीं, बल्कि वसूली करने और कराने का है।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने मंईयां सम्मान योजना के प्रचार वाहनों को किया रवाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं